ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सहरसा में 8.61 लाख की लूट, नकाबपोश 2 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले अपराधियों ने 14 अगस्त को सीवान और हा

सहरसा में 8.61 लाख की लूट, नकाबपोश 2 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले अपराधियों ने 14 अगस्त को सीवान और हाजीपुर में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। अब ताजा मामला सहरसा से निकलकर सामने आ रहा है। जहां हथियार से लैस नकाबपोश दो अपराधियों ने रेडियंट कैश मैनेजमेंट के कर्मचारी को निशाना बनाया है। अपराधियों ने इनसे 8 लाख 61 हजार रूपये लूट लिया और मौके से फरार हो गये। 


लूट की यह वारदात सहरसा के पूरब बाजार स्थित देव मार्केट के पास हुई। जहां दिनदहाड़े हथियार से लैस दो अपराधियों ने रेडियंट कैश मैनेजमेंट के कर्मी खगड़िया जिले के खरेता चौथम निवासी राजकुमार पासवान से आठ लाख 61 हजार 62 रुपए लूट लिया। लूट की इस घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने  सदर थाना पुलिस को खुली चुनौती दी। 


पीड़ित राजकुमार पासवान ने बताया कि वह छह पार्टी से पैसा लेकर पूरब बाजार की तरफ से बाईक से इसे जमा करने डीबी रोड स्थित पीएनबी बैंक जा रहा था तभी देव मार्केट के पास पैदल आए दो नकाबपोश अपराधियों ने बाईक को पैर से ठोकर मारकर गिरा दिया और कनपटी में हथियार सटाकर गाली गलौज करने लगा। इस दौरान बैग में रखे पैसे लूटकर एमएलटी कॉलेज की तरफ भाग निकला।


पीड़ित ने बताया कि वह सोमवार को सबसे पहले दौरमा स्थित इंस्टा कार्ड कुरियर से एक लाख 58 हजार 90 रुपए, हकपड़ा स्थित अमेजन कुरियर से तीन लाख 46 हजार 289 रूपये, गंगजला चौक स्थित रिलायंस नेपोन से 72 हजार 420 रुपए, गांगजला चौक स्थित आदित्य बिरला से 22 हजार 950 रुपए, गांधी पथ स्थित जियो ऑफिस से 13 हजार 591 रुपए, पूरब बाजार स्थित इंडसइंड फाइनेंस से दो लाख 47 हजार 722 रुपए लिया था। जिसे बैंक में जमा करना था।


पीड़ित ने बताया कि उसके साथ पूर्व में वर्ष 2020 में गंगजला चौक के समीप लूट की घटना हुई थी। अपराधियों ने एक लाख 77 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर मामला भी दर्ज कराया गया था। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। सदर थाना के पुअनि ब्रजेश चौहान, अजित कुमार दल बल मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, जाँच के बाद ही घटना के संदर्भ में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता