ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

सहरसा कोर्ट परिसर में कैदी की हत्या मामला: जांच के लिए पहुंची FSL की टीम

SAHARSA: मंगलवार को सहरसा कोर्ट परिसर में पेशी के लिए आए एक कैदी प्रभाकर कुमार की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी थी। इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की थी। घटना से कोर्ट परिसर में हड़क

सहरसा कोर्ट परिसर में कैदी की हत्या मामला: जांच के लिए पहुंची FSL की टीम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: मंगलवार को सहरसा कोर्ट परिसर में पेशी के लिए आए एक कैदी प्रभाकर कुमार की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी थी। इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की थी। घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया था। आज मामले की जांच के लिए FSL की टीम व्यवहार न्यायालय पहुंची है। 


सहरसा व्यवहार न्यायालय में कैदी की हत्या कर भाग रहे एक बदमाश को सुरक्षाकर्मियों ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। गिरफ्तार शख्स की पहचान आलोक कुमार के रूप में हुई है। जो गोलीबारी की घटना के वक्त मुख्य आरोपी के साथ था। घटना के बाद पुलिस ने मौके से दो हथियार और खोखा बरामद कर किया था। 


कोर्ट परिसर में फायरिंग और मर्डर की घटना मिलते ही सहरसा एसपी लिपि सिंह  भी मौके पर पहुंची थी और पूरे की जांच पड़ताल की। घटना मंगलवार की शाम साढ़े तीन बजे हुई। सहरसा व्यवहार न्यायालय परिसर के अन्दर पैशी के दौरान कैदी प्रभाकर कुमार की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान सहरसा के मुरली बसंतपुर निवासी कमान सिंह मेहता के पुत्र प्रभाकर के रुप में हुई है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पूर्व उदय यदुवंशी की गोली मारकर हत्या प्रभाकर कुमार ने कर दी थी। इसी मामले में उसकी पेशी होनी थी। मंगलवार को पेशी के दौरान ही उदय यदुवंशी के छोटे भाई विवेक यदुवंशी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कोर्ट परिसर में ही प्रभाकर की गोली मारकर हत्या कर दी। 


घटनास्थल पर डॉग स्क्वायर्ड की टीम को भी बुलाया गया था। वहीं कैदी की हत्या कर भाग रहे एक बदमाश को सुरक्षाकर्मियों ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। गिरफ्तार शख्स की पहचान आलोक कुमार के रूप में हुई है। जो गोलीबारी की घटना के वक्त मुख्य आरोपी के साथ था। घटना के बाद पुलिस ने मौके से दो हथियार और खोखा बरामद कर किया। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता