ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रिश्तों का कत्ल: सनकी भतीजे ने की चाची की निर्मम हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में एक सनकी भतीजे ने चाची की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। चाची पर हत्या करने के बाद उसने घर के अन्य सदस्यों पर भी हमला करने की क

रिश्तों का कत्ल: सनकी भतीजे ने की चाची की निर्मम हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में एक सनकी भतीजे ने चाची की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। चाची पर हत्या करने के बाद उसने घर के अन्य सदस्यों पर भी हमला करने की कोशिश की तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने और इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


घटना सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र स्थित सिंगारपुर गांव की है। जहां रिश्तों का कत्ल किया गया है। भतीजे ने चाची की निर्मम हत्या कर दी है। मृतका की पहचान बसनही थाना क्षेत्र के महुआ पंचायत के सिंगारपुर की रहने वाली 60 वर्षीय मीरा देवी के रूप में हुई है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतका घर के आंगन में अकेले खाना खा रही थी। तभी अचानक इस दौरान सनकी भतीजा आंगन में आया और गड़ासे से चाची पर वार कर दिया। जिससे महिला का सर धर से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।


 मौत की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। लोगों ने किसी तरह आरोपी को पकड़ा और इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले आरोपी को किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। वही घटना के कारणों का भी पता लगाने में  पुलिस जुटी है। घटना के संबंध में बसनहीं थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंपा गया है वही इस मामले की जांच की जा रही है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता