ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

रातभर चलता रहा बार बालाओं का डांस, तमंचे पर डिस्को करते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस

SAHARSA: ऑर्केस्ट्रा के दौरान बार बालाओं के साथ तमंचे पर डिस्को करने का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के लौकही में ऑर्केस्ट्रा का आयो

रातभर चलता रहा बार बालाओं का डांस, तमंचे पर डिस्को करते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: ऑर्केस्ट्रा के दौरान बार बालाओं के साथ तमंचे पर डिस्को करने का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के लौकही में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान बार डांसरों ने रातभर जमकर ठुमके लगाए थे। इस प्रोग्राम को देख रहे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो तेजी से वारयल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है। 


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे स्टेज पर बार डांसर के साथ एक युवक हाथ में पिस्टल लहराते हुए डांस कर रहा है। इस दौरान फिर दूसरा युवक आता है और पिस्टल को अपने पास लेता है। पहले युवक से पिस्टल लेने के बाद वह उसे अपनी पॉकेट में रख लेता है। इस तरह रातभर यह कार्यक्रम चलता रहता है लेकिन इसकी भनक पुलिस को भी नहीं चल पायी। बिना प्रशासनिक अनुमति के ही आर्केस्ट्रा के इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस फिलहाल तमंचे पर डांस कर रहे शख्स की गिरफ्तारी में जुट गयी है। बताया जाता है कि यह वायरल वीडियो 23 अगस्त की रात का है। वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम मो०अब्दुला बताया जा रहा है। जो स्टेज पर पिस्टल लहराते हुए बार बालाओं के साथ डांस कर रहा था। 


वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस पर भी सवाल उठने शुरू हो गये हैं। सवाल यह कि बिना अनुमति के आखिर कैसे रातभर बार बालाओं का डांस चलता रहा। नशे में धुत हो युवक पिस्टल की नोक पर नर्तकी को कैसे नचाता रहा। 


कोरोना को लेकर वैसे भी इस तरह के आयोजनों पर रोक है बावजूद इसके इस तरह के कार्यक्रम आयोजन किए गये। इस कार्यकम के दौरान कोरोना के गाइडलाइन का भी ख्याल नहीं रखा गया। ना किसी ने मास्क पहन रखा था और ना ही दो गज दूरी का ही ख्याल इस दौरान रखा गया। 


23 अगस्त को रातभर बार बालाओं का डांस चलता रहा लेकिन पुलिस प्रशासन मौन रहा। इस कार्यक्रम की सूचना उन तक क्यों नहीं पहुंची। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का बाजार गर्म है। लोग इसे लेकर प्रशासन पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं। 


इस संबंध में जब बिहरा थानाध्यक्ष प्रमोद झा से बात की गयी तब उनका कहना था कि वायरल हुए वीडियो की सूचना उन्हें भी मिली है। वायरल इस वीडियो की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
n

रिपोर्टर

neeraj kumar

FirstBihar संवाददाता