ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पुलिस की दबिश के कारण अगवा मिठ्ठू हुआ बरामद, अपहरणकर्ता अब भी फरार

SAHARSA: सहरसा एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने पशुपालन कॉलोनी निवासी अरुण यादव के बेटे मिठ्ठू को बरामद कर लिया है। पुलिस की दबिश के कारण अगवा युवक को बरामद किया गया।

पुलिस की दबिश के कारण अगवा मिठ्ठू हुआ बरामद, अपहरणकर्ता अब भी फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने पशुपालन कॉलोनी निवासी अरुण यादव के बेटे मिठ्ठू को बरामद कर लिया है। पुलिस की दबिश के कारण अगवा युवक को बरामद किया गया। सदर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला के पास से युवक को मुक्त कराया गया। 


पूरे मामले का खुलासा करते हुए मुख्यालय डीएसपी एजाज हाफीज मनी ने बताया कि पैसे के लेन-देन को लेकर युवक के  रिश्तेदारों ने ही उसे गायब किया था। जिसे पुलिसिया दबाव में अपराधियों ने मुक्त किया। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


एसपी के निर्देश पर सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी ब्रजेश कुमार चौहान सहित अन्य पुलिस कर्मी लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिसिया दबिश के कारण अगवा करने वालों ने युवक को मुक्त कर दिया। पशुपालन कॉलनी निवासी युवक मिठ्ठू की मां चंद्रिका देवी के आवेदन पर थाने में मामला दर्ज किया गया था। 


थाना में दिए आवेदन में महिला ने बताया था कि शंकर चौक पास उनका किराना व पूजा सामग्री की दुकान है। उनका बेटा मिठ्ठू सुबह डेढ़ लाख रुपये व मोबाईल लेकर घर से निकला था लेकिन वह दुकान नहीं पहुंचा। इसी बीच उसने फोन कर बताया कि उसका अपहरण हो गया है। इसके बाद से मिठ्ठू का मोबाइल बंद आने लगा। मां ने बोरापट्टी में गैरेज चलाने वाले मिथुन व उसके एक रिश्तेदार पर अपहरण का आरोप लगाया है। फिलहाल सदर थाना की पुलिस कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता