ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पति-पत्नी मिलकर किराना दुकान में बेचते थे शराब, पुलिस ने दोनों को दबोचा, कार और स्कूटी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

SAHARSA: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। इसके बावजूद ना तो शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं और ना ही शराब पीने वाले ही सुधरने का नाम ले रहे हैं। सहरसा में पुलिस ने शराब

पति-पत्नी मिलकर किराना दुकान में बेचते थे शराब, पुलिस ने दोनों को दबोचा, कार और स्कूटी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। इसके बावजूद ना तो शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं और ना ही शराब पीने वाले ही सुधरने का नाम ले रहे हैं। सहरसा में पुलिस ने शराब तस्कर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। पुलिस ने इनके पास से कार और स्कूटी भी जब्त किया है। 


दरअसल टी0ओ0पी0-02 (सदर थाना) क्षेत्र अंतर्गत संध्या गश्ती के क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति स्कूटी से आ रहा था। तभी पुलिस को देखकर वो  भागने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान बटराहा वार्ड संख्या 36 निवासी स्व. लक्ष्मी साह के बेटे बबलू के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तब उसके स्कूटी के डिक्की से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने जब कड़ाई से उससे पूछताछ की तब उसने बताया कि वह अपने कार से शराब लाकर अपने किराना दुकान में रखता है, किराना दुकान पत्नी चलाती है वही दुकान की आड़ में शराब बेचती है। 


पुलिस ने जब किराना दुकान में छापेमारी की तब वहां से भी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। यही नहीं कार से भी शराब की खेप बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने शराब तस्कर बबलू और उसकी पत्नी सुजाता दोनों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या-555/24 दिनांक-06.06.24 धारा-30(ए)/41 बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2022 (संशोधित) दर्ज किया गया। पुलिस ने विभिन्न ब्रांड का कुल 121.25 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता