ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

मां ने दो हजार रूपये नहीं दिये तो युवक ने खुद को मारी गोली, मां के सामने ही तोड़ा दम

SAHARSA: मां ने पूरे पैसे नहीं दिए तब युवक ने खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही आंख के सामने बेटे की मौत देख मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

मां ने दो हजार रूपये नहीं दिये तो युवक ने खुद को मारी गोली, मां के सामने ही तोड़ा दम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: मां ने पूरे पैसे नहीं दिए तब युवक ने खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही आंख के सामने बेटे की मौत देख मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मौक पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


किसी काम के लिए एक युवक मां से दो हजार रुपये मांग रहा था। मां ने जब मजबूरी बताते हुए पैसे दिए जाने से मना किया तब उसने पास रखे पिस्टल को निकाला और मां के सामने खुद को गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। 


महज एक हजार रुपये के लिए युवक ने खुद को गोली मार दी। मां से उसने दो हजार रूपये मांगे थे लेकिन उस वक्त मां ने अपनी मजबुरी बतायी कि उसके पास पैसे नहीं है। लेकिन वह दो हजार रुपये मांग पर अड़ा हुआ था। पैसे नहीं मिले तो 25 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मार अपनी इहलीला ही समाप्त कर ली। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मृतक की पहचान 25 वर्षीय आकाश यादव के रूप में हुई है। जो बटराहा वार्ड संख्या 25 का रहने वाला था। घटना की सूचना आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गोलीकांड मामले में फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। युवक को गिरफ्तार करने लिए पुलिस ने कई बार छापेमारी की लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आया।