ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, बेखौफ बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले का है जहां लूटपाट का विरोध करने प

लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, बेखौफ बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले का है जहां लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक के सीने में गोली मार दी। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


घायल युवक की पहचान बलराम कुमार के रूप में हुई है। जो सौरबाजार थाना के कांप गांव का रहने वाला है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के भेलवा-पदमपुर के पास एक युवक को गोली मार दी। युवक को जख्मी हालत में सदर अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर हालत में उनका ईलाज चल रहा है। 


घायल युवक के साथ मौजूद युवक मंजेश ने बताया कि वह अपने चाचा सौरबाजार थाना क्षेत्र के कांप निवासी उमाकांत यादव के पुत्र बलराम कुमार का सहरसा से इलाज करवाकर अपने नानी घर जा रहा था। इसी दौरान भेलवा-पदमपुर के पास पहुंचते ही बाईक सवार अपराधियों ने दोनों को रोककर लूटपाट करने लगा। जिसका विरोध बलराम ने किया जिसके बाद अपराधियों ने युवक पर गोली चला दी। पहली गोली युवक के पैर के पास चलाई गई जिससे युवक बाल-बाल बच गया।


वहीं अपराधियों ने दोबारा से युवक के सीने में गोली मार दी। अपराधी गोली मारने के बाद युवक का मोबाईल ले मौके से फरार हो गया।  इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस पीड़ित से जानकारी लेने सदर अस्पताल पहुंची। घटना को लेकर पुलिस पीड़ित से जानकारी ले रही है। गोलीबारी की घटना को लेकर पूछे जाने पर सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि युवक को गोली मारी गई है। फिलहाल युवक इलाजरत है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता