ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

लॉकडाउन में एसिड अटैक, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे

SAHARSA : सहरसा में लॉकडाउन के बीच तेजाबकांड हुआ है। पड़ोसी की लड़ाई में परिवार की महिलाओं पर तेजाब फेंक दिया गया। साईकिल और सिलेंडर चोरी के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि गुस्साए

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा में लॉकडाउन के बीच तेजाबकांड हुआ है। पड़ोसी की लड़ाई में परिवार की महिलाओं पर तेजाब फेंक दिया गया। साईकिल और सिलेंडर चोरी के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि गुस्साए एक पक्ष ने तेजाब फेंक कर दूसरे पक्ष के लोगों को घायल कर दिया।


शहर के वार्ड 5 स्थित सराही में पड़ोसी से चल रहे पुराने विवाद में शनिवार की शाम एक पक्ष ने तेजाब से हमला कर दिया। घटना में एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित 5 लोग जख्मी हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर सदर थाने की पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


पीड़िता टुना देवी का पति प्रमोद साह व हमलावर सीको स्वर्णकार अलग-अलग आभूषण दुकानों में कारीगरी करते हैं। पीड़िता ने बताया कि पूर्व में सिलेंडर और साइकिल चोरी को लेकर सीको स्वर्णकार के परिवार से विवाद हुआ था। 24 अप्रैल को सीको के भतीजे कन्हैया ने टुना देवी के बेटे से मारपीट की थी और चाकू से हमला किया था। लोगों के बीच-बचाव करने के बाद राहुल की जान बची। लोगों ने कन्हैया को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।


बदला लेने की नीयत से कन्हैया के चाचा सीको ने शनिवार की शाम राहुल के घर में घुस कर पहले मारपीट की और फिर बाल्टी में लाए तेजाब से हमला कर दिया। बाल्टी से गिलास में तेजाब लेकर लोगों पर फेंकने लगा। मामले में महिला सहित तीन आरोपी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टैग्स