ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

कार्यपालक सहायक के सरकारी आवास में दिनदहाड़े घुसे चोर, साथ ले गये कैश और लाखों के जेवरात

SAHARSA: सहरसा में चोरों का आतंक जारी है। हॉस्पिटल रोड स्थित सरकारी आवास को चोरों ने निशाना बनाया है। दिनदहाड़े सरकारी क्वार्टर में घुसे चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों के

कार्यपालक सहायक के सरकारी आवास में दिनदहाड़े घुसे चोर, साथ ले गये कैश और लाखों के जेवरात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में चोरों का आतंक जारी है। हॉस्पिटल रोड स्थित सरकारी आवास को चोरों ने निशाना बनाया है। दिनदहाड़े सरकारी क्वार्टर में घुसे चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात सहित अन्य समान की चोरी कर ली। 


पीड़ित गृहस्वामी जिला गोपनीय शाखा में पदस्थापित कार्यपालक सहायक संतोष रजक ने बताया कि उन्होंने नरियार राय टोला में एक जमीन खरीदी है जिसे दिखाने के लिए वो अपनी पत्नी को ले गये थे। दो घंटे के बाद जब वापस सरकारी क्वार्टर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा था। 


अज्ञात चोरों ने चापाकल का हैंडिल तोड़कर, ग्रिल और दरवाजा का ताला कुंडी सहित तोड़ दिया था। आलमीरा को भी तोड़कर लॉकर में रखे 30 हजार रूपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ली। कमरे के अंदर का पूरा सामान बिखड़ा हुआ था। 


पीड़ित ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। दिनदहाड़े सरकारी क्वार्टर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरी की इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता