ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

कलयुगी बाप ने पत्नी का गुस्सा बेटी पर उतारा, 4 साल की मासूम बेटी को काटकर नदी में बहाया

SAHARSA: सहरसा में एक कलयुगी बाप की करतूत सामने आई है। जहां अपनी 4 साल की बेटी की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दिया। यही नहीं लाश को टूकड़े-टूकड़े कर नदी में बहा दिय

कलयुगी बाप ने पत्नी का गुस्सा बेटी पर उतारा, 4 साल की मासूम बेटी को काटकर नदी में बहाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा में एक कलयुगी बाप की करतूत सामने आई है। जहां अपनी 4 साल की बेटी की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दिया। यही नहीं लाश को टूकड़े-टूकड़े कर नदी में बहा दिया। किसी को इस बात की जानकारी ना हो इसे लेकर उसने ऐसा किया। पुलिस ने आरोपी पिता राजकुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। 


उसका कहना है कि किसी बात को लेकर पत्नी के साथ उसका झगड़ा हआ था। जिसके बाद पत्नी मायके चली गयी थी इसी बात से गुस्सा होकर उसने अपनी बेटी की जान ले ली।बताया जाता है कि आरोपी राजकुमार सहनी ने पत्नी की पिटाई की थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पति के इस रवैय्ये से दखी होकर पत्नी बेटी को घर पर छोड़कर मायके चली गयी थी। 


जिसके बाद पति ने चार साल की बेटी तनुजा की निर्मम हत्या कर दिया और शव को धारदार हथियार से काटकर नदी में फेंक दिया। ताकि किसी को लाश ना मिले और इस घटना की जानकारी ना हो। लेकिन जब पत्नी के मायके वाले घर पहुंचे तब गांव वालों ने बताया कि बच्ची पांच दिन से दिखाई नहीं दे रही है। जिसके बाद बच्ची के नाना-नानी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब आरोपी पिता को गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ की तब उसने पूरी घटना की जानकारी दी।


जिसे सुनकर परिजनों के साथ-साथ पुलिस भी हैरान रह गयी। आरोपी से पूछताछ अभी भी जारी है। पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बच्ची की मां का रो-रोकर हाल बेहाल है। पति की इस करतूत से उसे गहरा सदमा लगा है। इलाके के लोग भी राजकुमार की इस करतूत से सकते में है। पूरे गांव में इस घटना की चर्चा हो रही है।