ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी, गुवाहाटी की लड़की बरामद, कई लोग गिरफ्तार

SAHARSA: सहरसा के भारतीय नगर स्थित रेड लाईट में छापेमारी की गयी। जहां से गुवाहटी की एक नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई महिलाओं को भी हि

रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी, गुवाहाटी की लड़की बरामद, कई लोग गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के भारतीय नगर स्थित रेड लाईट में छापेमारी की गयी। जहां से गुवाहटी की एक नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई महिलाओं को भी हिरासत में लिया। 


गुरुवार की दोपहर रेड लाईट एरिया  से लड़की के भागकर सहरसा रेलवे स्टेशन पर देख आरपीएफ और जीआरपी ने उसे कब्जे में लिया। बाद में इसकी जानकारी महिला मानवाधिकार आयोग से जुड़ी अंजना सिंह को दिया गया। जिसके बाद लड़की को सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। 


वहीं लड़की ने पूछताछ के दौरान अपनी पूरी कहानी बतायी। लड़की की मां गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर फेंके हुए बोतल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। जिस दौरान करीब एक महीने पहले वह एक अंजान व्यक्ति के सम्पर्क में आ गई। जिसके बाद वह सहरसा रेड लाईट एरिया पहुंच गई। 


इधर लड़की से मिली जानकारी के आधार पर सदर थाना पुलिस ने गुरुवार की देर शाम रेड लाईट एरिया में छापेमारी अभियान चलाया। जिस दौरान कुछ महिलाओं से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी रेड लाईट एरिया में छापेमारी के दौरान कई जगहों की लड़की को बरामद किया जा चुका है। वहीं पुलिस की सघन छापेमारी के बाद से ही ईलाके में हड़कंप मच गया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता