ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

घर में घुसकर युवक को मारी गोली, आक्रोशित लोगों ने जमकर मचाया हंगामा

SAHARSA: आपसी रंजिश में एक युवक को घर में घुसकर गोली मार दी गयी। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने NH-107 को जाम

घर में घुसकर युवक को मारी गोली, आक्रोशित लोगों ने जमकर मचाया हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: आपसी रंजिश में एक युवक को घर में घुसकर गोली मार दी गयी। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने NH-107 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के पुरानी बाजार की है जहां मामूली विवाद में शमशेर आलम ने घर में घुसकर युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना में धर्मवीर सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने एनएच-107 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। घटना की सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।


परिजनों का कहना है कि मोबाइल के विवाद को लेकर इलाके के शमशेर नामक शख्स ने घर में घुसकर धर्मवीर सोनी को गोली मार दी। सिर के पास लगी गोली से वह बुरी तरह घायल हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार की माने को शमशेर मनबढू व दबंग किस्म का लड़का है। मोबाइल जैसे मामूली वजह को लेकर उसने इतनी बड़ा कदम उठा लिया। आक्रोशित लोगों ने शमशेर की गिरफ्तारी की मांग की। वही पुलिस इस मामले में जुट गयी है। पुलिस का कहना है कि छापेमारी जारी है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 


रिपोर्टिंग
n

रिपोर्टर

neeraj kumar

FirstBihar संवाददाता