ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

गांव के 3 युवकों ने विवाहिता के साथ किया गैंगरेप, मोबाइल पर वीडियो बनाकर किया वायरल, जान से मारने की दी धमकी

SAHARSA: सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां तीन युवकों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी है। तीन युवकों ने एक विवाहिता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना बि

गांव के 3 युवकों ने विवाहिता के साथ किया गैंगरेप, मोबाइल पर वीडियो बनाकर किया वायरल, जान से मारने की दी धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां तीन युवकों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी है। तीन युवकों ने एक विवाहिता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना बिहरा थाना क्षेत्र की है। जहां महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दौरान तीनों मनचलों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। यही नहीं पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। 


पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने बताया कि बीते 12 मई को वो घर से कुछ दूरी पर बांसबाड़ी में शौच के लिए गई थी। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही रंजीत कुमार, चन्दन कुमार और राहुल कुमार ने उसे पकड़ लिया और मुंह पर कपड़ा बांधकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।


इतना ही नहीं दरिंदो ने मोबाईल से वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया और जाते-जाते यह धमकी देते गया कि यदि इस घटना की जानकारी किसी को दी तो जान से मार देंगे। लेकिन तीनों दरिंदों की गिदड़भभकी से महिला नहीं डरी और सीधे महिला थाने पहुंच गयी जहां पीड़िता ने  केस दर्ज कराया। 


मामला दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। हालांकि पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। मुख्यालय डीएसपी बृजनंदन मेहता का कहना है कि विवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।