ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

गैंगवार में कोसी का आतंक रामानंद यादव ढ़ेर, पुलिस वर्दी में रहे अपराधियों ने बरसायी अंधाधुंध गोलियां

SAHARASA : सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है। कोसी का आतंक कहा जाना वाला रामानंद यादव के अपने दो साथियों के साथ मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कथित नक्सली गुट से हुई

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SAHARASA : सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है। कोसी का आतंक कहा जाना वाला रामानंद यादव के अपने दो साथियों के साथ मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कथित नक्सली गुट से हुई भिड़ंत में रामानंद यादव को गोलियों से भून दिया गया।


बताया जा रहा है कि सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र के चिरैयां ओपी क्षेत्र में कथित नक्सली और रामानंद यादव गिरोह के बीच हुई गोलीबारी में रामानंद यादव सहित तीन लोग मारे गये। घटना देर शाम की है जब रामानन्द यादव अपने साथियों के साथ वापस घर जा रहा था इसी बीच पुलिस के लिबास में कथित मनोज सादा गुट के सदस्यों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा कर कोसी के पानी को बारूदी गंध में तब्दील कर दिया।


सूत्रों के अनुसार दोनों ओर से सैकड़ों चक्र गोली चलने की सूचना मिली है। गोलीबारी की घटना में कोसी के आतंक रामानन्द यादव के शरीर पर एक से अधिक गोली के निशान देखे गए। मालूम हो कि कोसी दियारा क्षेत्र में नक्सली एवं रामानन्द यादव गिरोह के बीच वर्षो से चल रही थी।हालांकि इस घटना के बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर मृदुला कुमारी से पूछा गया तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकारते हुये घटनास्थल पर जाने की बाते कही।

टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Singh

FirstBihar संवाददाता