ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोचा

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षे

फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के डुमरैल कादिर चौक के पास मो. नौशाद के घर में कुछ लोग फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाने का काम करते है। 


मिली सूचना के बाद पुलिस ने नौशाद के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही 6 लोग भाग निकले। लेकिन दो लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गये। दोनों की पहचान नौशाद और पुनित के रूप में हुई है। पुलिस ने जब नौशाद के घर की तलाशी ली तब आलमीरा से भारी संख्या में कई कागजात बरामद किये गये। जब पुनित कुमार के बैग की तलाशी ली गयी तो काफी संख्या में दूसरे लोगों का निजी कागजात, एक मोबाईल और मुहर बरामद किया गया। 


जब बरामद मोबाईल की जाँच कि गई तो कई लोगों का आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते का डिटेल, ए०टी०एम० कार्ड का डिटेल पाया गया। कई बहुमूल्य कागजात भी पाये गये। पुलिस ने दोनों से जब पूछताछ की तब पता चला कि ये लोग मरे हुए लोगों का फर्जी मृत्यु प्रमाण प्रत्र बनाकर अवैध रूप से श्रम विभाग के योजना के अंतर्गत पैसे की निकासी का काम करते थे।


 फिलहाल पुलिस फरार धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इस दौरान मोबाईल - 02, परिचय पत्र -118, डेविट कार्ड - 11, ई-श्रम कार्ड - 29, मुहर - 03, पैन कार्ड - 04, मृत्यु प्रमाण पत्र की छाया प्रति - 17, बयोमैट्रिक मशीन - 01, नगद राशि-1 लाख 13 हजार 900, आयुषमान कार्ड - 03, ब्लैंक चेकबुक - 04, चेक बुक - 01, आधार कार्ड की छाया प्रति - 95, पासबुक - 41, विवाह निबंधंन पत्र - 02, फोटो - 54 बरामद किया है. 

फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोचा

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता