ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

दोस्त के घर गये युवक ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक, देसी कट्टा बरामद

SAHARSA: सहरसा में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया है। घटना में इस्तेमाल हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जु

दोस्त के घर गये युवक ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक, देसी कट्टा बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया है। घटना में इस्तेमाल हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के भेड़धरी में सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के जम्हरा की है जहां के रहने वाले सुशांत कुमार ने देसी कट्टा से सिर में गोली मार ली। सुशांत ने आत्महत्या की कोशिश की। 


आनन-फानन में घायल सुशांत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक सिमराहा में रहकर पढाई करता था। होली के दिन भेड़धरी स्थित अपने दोस्त प्रिंस कुमार के घर आया हुआ था और उसकी बाईक लेकर घर चला गया था। 


मंगलवार की शाम लौटकर बाईक देने आया था। काफी तनाव में देखकर उसे दोस्त और उसकी मां ने अपने घर पर ही रख लिया। बुधवार की दोपहर किसी का कॉल उसके मोबाइल पर आया और बात करते हुए उसने जोर से मोबाईल फेंक दिया। जिसके बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर दोस्त अंदर गया तो देखा कि सुशांत के हाथ में देसी कट्टा था और सिर में गोली लगी हुई थी।


 परिजनों और पुलिस को सूचना तुरंत दी गयी और युवक को भेड़धरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना प्रेम-प्रसंग को लेकर होने की बात कही जा रही है। हालांकि युवक ने खुद को गोली क्यों मारी इसका पता अभी नहीं चल पाया है। फिल्हाल पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता