ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कोर्ट में पेशी के दौरान हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी हुआ गिरफ्तार, हत्याकांड मामले में गया था जेल

SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है। जहां कोर्ट में पेशी के दौरान पूर्व प्रमुख बिनोद चौरसिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी फरार हो गया। वहीं पुलिस की तत्परत

कोर्ट में पेशी के दौरान हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी हुआ गिरफ्तार,  हत्याकांड मामले में गया था जेल
Desk
2 मिनट

SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है। जहां कोर्ट में पेशी के दौरान पूर्व प्रमुख बिनोद चौरसिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी फरार हो गया। वहीं पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से पटेल मैदान के पास भाग रहे आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया गया है। भागने के दौरान हत्याकांड का आरोपी जख्मी हो गया। 


आरोपी को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाग रहे आरोपी का नाम नीतीश शर्मा बताया जा रहा है। जो बिहरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जाता है कि नीतीश पूर्व प्रमुख हत्याकांड का आरोपी है। दरअसल, साल 2019 के नवंबर महीने में जिले के सत्तारकटैया प्रखंड के पूर्व प्रमुख बिनोद चौरसिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी हत्याकांड मामले का मुख्य नीतीश शर्मा कुमार जेल में बन्द है। 


आपको बता दें कि उसे आज पेशी के लिए सहरसा कोर्ट लाया गया था। जहां पेशी के दौरान हत्याकांड का आरोपी नीतीश शर्मा मौका देखकर फरार हो गया। लेकिन वो भागने में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस की तत्परता से कोर्ट के कुछ ही दूरी पर पटेल मैदान के पास भाग रहे हत्याकांड का आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया गया। 

टैग्स