ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बाइक लूटने के दौरान अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गोली मारने के बाद बाइक छोड़कर भागे अपराधी

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। बेखौफ अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। एक बार फिर अपराधियों ने सहरसा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बाइक लू

बाइक लूटने के दौरान अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गोली मारने के बाद बाइक छोड़कर भागे अपराधी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। बेखौफ अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। एक बार फिर अपराधियों ने सहरसा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बाइक लूटने के दौरान अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी। गोली लगने के बाद युवक वही गिर पड़ा। जिसके बाद लूटी गयी बाइक को वहीं छोड़ अपराधी मौके से फरार हो गये। 


घटना सिमराहा बनवारी शंकर महाविद्यालय पास की है जहां बाइक लूटने के दौरान युवक को गोली मारी गयी है। युवक की पैर में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। 


घटना के बारे में सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि गोलीबारी के घटना की जानकारी नहीं मिली थी। जबकि जख्मी युवक के परिजनों ने लूटपाट के दौरान गोली मारने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 


जख्मी युवक का नाम मो. शमीम बताया जा रहा है जो हटिया गाछी वार्ड - 38 का रहने वाला है। घायल युवक की पैर में गोली लगी है। परिजनों ने बताया कि बाईक लूट के दौरान युवक ने जब विरोध किया तब अपराधियों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाशों ने बाईक भी लौटा दी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता