ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार: युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की करता था तैयारी; बहन की शादी में आया था घर

SAHARSA: सहरसा में एक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक का शव उसके कमरे से मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। युवक दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था और

बिहार: युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की करता था तैयारी; बहन की शादी में आया था घर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में एक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक का शव उसके कमरे से मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। युवक दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था और अपनी बहन की शादी के मौके पर घर आया था। घटना सदर थाना क्षेत्र के संतनगर की है।


मृतक की पहचान 27 वर्षीय कन्हैया साह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कन्हैया रात में खाना खाने के बाद सोने चला गया था। सुबह जब वह नहीं उठा तो परिवार के लोग उसे जगाने के लिए कमरे में गए, जहां कन्हैया का शव फंदे से लटका हुआ था। कन्हैया साह दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह दो महीने पहले ही अपनी बहन की शादी के सिलसिले में घर आया था।


परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था हालांकि, उन्हें इस बात का अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। लोगों ने बताया कि कन्हैया होनहार और मेहनती युवक था, जो अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहता था। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद यूडी मामला दर्ज किया है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। कन्हैया के परिवार के सदस्यों और परिचितों में इस घटना के बाद गहरी उदासी छाई है। लोगों का कहना है कि कन्हैया बहुत ही मृदुभाषी और मिलनसार युवक था। उसके इस कदम ने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता