ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार: मारपीट का वीडियो बनाना प्रेग्नेंट महिला को पड़ा भारी, बदमाशों ने पीट-पीटकर किया अधमरा

SAHARSA: सहरसा में दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट का वीडियो बनाना एक गर्भवती महिला को भारी पड़ गया। वीडियो बनाते देख एक पक्ष के लोगों ने छह माह की गर्भवती महिला को लाठी डंडों और ईंट

बिहार: मारपीट का वीडियो बनाना प्रेग्नेंट महिला को पड़ा भारी, बदमाशों ने पीट-पीटकर किया अधमरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट का वीडियो बनाना एक गर्भवती महिला को भारी पड़ गया। वीडियो बनाते देख एक पक्ष के लोगों ने छह माह की गर्भवती महिला को लाठी डंडों और ईंट पत्थर से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना नवहट्टा थाना क्षेत्र के कुंदह पुनर्वास गांव की है।


गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने गांव के ही दबंग मो. नजीर, मो. ईमाम अली, मो. तैयब सहित अन्य कई लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात के विवाद को लेकर मारपीट हो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली गर्भवती महिला हिना प्रवीण अपने मोबाइल फोन से मारपीट का वीडियो बनाने लगी।


एक पक्ष के लोगों ने जब महिला को वीडियो बनाते देखा तो उन्होंने हमला बोल दिया और लाठी डंडे और ईंट पत्थर से मारपीट कर गर्भवती महिला को घायल कर दिया। वहीं बीच बचाव करने आई महिला के घर वालों के साथ भी मारपीट की। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला बयान दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता