ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार: शराब पीने और बेचने के आरोप में 89 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग चला रही विशेष अभियान

SAHARSA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब बेचने और इसका सेवन करने वाले लोग अफनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा लगातार शराब के खिला

बिहार: शराब पीने और बेचने के आरोप में 89 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग चला रही विशेष अभियान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब बेचने और इसका सेवन करने वाले लोग अफनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा लगातार शराब के खिलाफ अभियान चलाने के बावजूद इसका कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है। सहरसा में तीन जिलों की उत्पाद विभाग की टीमों ने अभियान चलाकर कुल 89 लोगों को शराब पीने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।


दरअसल, सहरसा में उत्पाद विभाग द्वारा शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सहरसा समेत तीन जिलों की टीमें शामिल है। मंगलवार को चलाए गए विशेष अभियान में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब पीने और इसका अवैध कारोबार करने वाले 89 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने शराब और उसे बनाने के सामान को भी जब्त किया है, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों और शराबियों में हड़कंप मच गया है।


उत्पाद अधीक्षक राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि सहरसा मधेपुरा और सुपौल जिले के उत्पाद विभाग की टीम द्वारा जिले के प्रखंडों एवं सदर थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई। इस दौरान ब्रेथ एनालाईजर मशीन से पीने वालों की जांच भी की गई। जिसमें शराब पीने के आरोप में 76 और शराब के कारोबार में लगे 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान विभिन्न अवैध सामग्री जब्त की गई थी जिसे नष्ट कर दिया गया है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता