ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: साथियों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात बदमाश, तीन पिस्टल और 15 गोली बरामद

SAHARSA: अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सहरसा पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्ता

बिहार: साथियों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात बदमाश, तीन पिस्टल और 15 गोली बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सहरसा पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने तीन पिस्टल और 15 गोली को बरामद किया है।


मुख्यालय डीएसपी एजाज हाफिज मणि ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो बाइक पर सवार होकर तीन-चार अपराधी रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित गंगा हॉस्पीटल में हथियार से लैस होकर किसी घटना को अंजाम देने के के लिए पहुंचे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छापेमारी कर चार बदमाशों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी कुख्यात कौशल यादव को एक पिस्टल और 6 गोली के साथ पकड़ा गया है।


वहीं पुलिस ने यशवर्धन खां उर्फ सन्नी खां, छोटू कुमार उर्फ सूरज कुमार और मिथुन कुमार उर्फ मिथिलेश यादव को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने दो बाइक को भी जब्त किया है। चारों अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। कुख्यात अपराधी कौशल यादव के खिलाफ जिले के कई थानों में मामले दर्ज हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता