ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: सदर अस्पताल में युवक की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान

SAHARSA : बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सरकार को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है, जहां बदमाशों ने सदर अस्पताल परिसर स्थि

बिहार: सदर अस्पताल में युवक की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सरकार को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है, जहां बदमाशों ने सदर अस्पताल परिसर स्थित ओपीडी के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।


मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय ऋषभ मल्लिक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऋषभ नगर निगम में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। जबकि उसके पिता सदर अस्पताल में सफाई कर्मी का काम करते हैं। सुबह करीब पांच बजे ऋषभ किसी काम से सदर अस्पताल पहुंचा था। जैसे ही वह ओपीडी के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसके सीने में गोली दाग दी।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि तबतक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। सदर अस्पताल में सुबह-सवेरे हत्या की इस वारदात से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अबतक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।


पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल, गोली का एक खोखा और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस की टीम पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता