ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश, जिले के Top10 और Top20 अपराधियों में हैं शुमार

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां पुलिस ने जिले के टॉप टेन और टॉप 20 अपराधियों में शामिल दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। टॉप टेन अपराधियों में शामिल मृत्युंजय य

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश, जिले के Top10 और Top20 अपराधियों में हैं शुमार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां पुलिस ने जिले के टॉप टेन और  टॉप 20 अपराधियों में शामिल दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। टॉप टेन अपराधियों में शामिल मृत्युंजय यादव अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। वहीं टॉप 20 अपराधियों में शामिल बदमाश को पुलिस ने दशहरा का मेला घूमने के दौरान पकड़ा है।


दरअसल, सहरसा पुलिस ने सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के गाजीपैता निवासी मृत्युंजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। सोनवर्षा राज थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली है कि विराटपुर पावर ग्रिड पास मृत्युंजय अपने साथियों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा है। इस सूचना के बाद एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर टॉप टेन बदमाशों में शामिल शातिर अपराधी मृत्युंजय को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ सोनवर्षा राज और बसनही थाना में 16 मामले दर्ज हैं। मृत्युंजय यादव ने सोनवर्षा राज और उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र समेत अन्य इलाकों में कई लूट की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं विशेष टीम ने टॉप 20 अपराधियों की सूची में शामिल फरार अपराधी अमित कुमार को भी गिरफ्तार किया है। बिहरा थाना में दर्ज दो कांडों के अभियुक्त अमित को पुलिस ने दशहरा मेला घूमने के दौरान धर दबोचा। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता