ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार पुलिस की दबंगई ! बाइक लगा सड़क किनारे खड़े मुखिया के भाई को जवानों ने पीटा, समर्थकों ने कटा बवाल; समझाने गए SHO पर भी हमला

SAHARSA : बिहार में पिछले कुछ दिनों यह काफी देखने को मिल रहा है कि जब दो पक्षों के बीच उठे विवादों को सुलझाने पुलिस प्रसाशन की टीम पहुंच रही है तो कुछ लोगों द्वारा भीड़ का फायदा उठा

बिहार पुलिस की दबंगई ! बाइक लगा सड़क किनारे खड़े मुखिया के भाई को जवानों ने पीटा, समर्थकों ने कटा बवाल; समझाने गए SHO पर भी हमला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में पिछले कुछ दिनों यह काफी देखने को मिल रहा है कि जब दो पक्षों के बीच उठे विवादों को सुलझाने पुलिस प्रसाशन की टीम पहुंच रही है तो कुछ लोगों द्वारा भीड़ का फायदा उठा जानलेवा हमला कर दिया जा रहा है। तो वहीं कुछ जगहों पर पुलिस प्रसाशन की दबंगई देखने को मिलती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क किनारे बाइक खड़ी कर एक व्यक्ति से बात कर रहे मुखिया के भाई के साथ पुलिस के मारपीट किये जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। इस दौरान पुलिस व पब्लिक के बीच घण्टों हंगामा होता रहा। वह मामला शांत कराने पहुंचे बसनही के थानाध्यक्ष भीड़ में से फेंके गए पत्थर लगने से जख्मी हो गए।


दरअसल, जिले केकाशनगर पंचायत के मुखिया प्रवेंद्र सिंह उर्फ कुमकुम का भाई पम्पम सिंह सड़क किनारे बाइक लगा कर बाजार निवासी एक व्‍‍यक्ति से बातचीत कर रहा था, तभी काशनगर बाजार से गुजरने के दौरान गस्ती वाहन में सवार पुलिस जवानों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक पर सवार मुखिया के भाई पम्पम सिंह के साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस और पब्लिक के बीच घंंटों तक हंगामे की स्थिति बरकरार रही। इस बीच मौजूद भीड़ काशनगर पुलिस को खदेड़ दिया। 


इधर, इस घटना की सूचना मिलने के बाद सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष और बसनही थानाध्यक्ष पुरे दलबल के साथ काशनगर पहुंचे और मामले को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच भीड़ में फेंके गए पत्थर से बसनही थानाध्यक्ष घायल हो गए। मौजूद भीड़ काशनगर पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाती रही। भीड़ हिरासत में लिये मो पालो को छोड़े जाने व दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग पर अड़ी थी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता