ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश, बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो अंतरजिला लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने हथियार और गोली भी बरामद किया है। फिलहाल पु

बिहार: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश, बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो अंतरजिला लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने हथियार और गोली भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।


सहरसा एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि सौरबाजार थाना की पुलिस समदा चौक के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही सफेद कार को पुलिसकर्मियों ने रूकने का इशारा किया। इससे गुस्साए कार सवार दो लड़के वाहन चेकिंग का विरोध करने लगे पुलिस जवानों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। हाथापाई के दौरान एक लड़के पप्पू कुमार पाल की कमर से एक लोडेड देसी पिस्टल नीचे गिर गया। जिसके बाद कार में बैठा ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया।


इस दौरान पुलिस टीम ने दूसरे लड़का सुशील कुमार के पास से एक मैगजीन और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि दोनों मधेपुरा के रहने वाले हैं और हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम देने सहरसा पहुंचे थे। एसपी श्री वर्मा ने कहा कि कार लेकर भागे हुए कार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


दोनों के पास से पुलिस ने 1 देसी पिस्टल, 4 कारतूस, 2 मैगजीन और 2 मोबाइल बरामद किया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पप्पू कुमार पाल का आपराधिक इतिहास रहा है, इसके खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें सबसे ज्यादा लूट के मामले हैं, गिरफ्तार दोनों बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है और उनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता