ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार : पत्रकार निकला फर्जी लूटकांड का सूत्रधार, जांच के दौरान सहरसा पुलिस ने किया खुलासा

SAHARSA : सहरसा पुलिस ने बुधवार को जिले के बनसही थाना क्षेत्र में बढ़ई मिस्री से हुई लूट के मामले का खुलासा कर लिया है। पुलिस की जांच में लूट का पूरा मामला फर्जी साबित हुआ है। इस फ

बिहार : पत्रकार निकला फर्जी लूटकांड का सूत्रधार, जांच के दौरान सहरसा पुलिस ने किया खुलासा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा पुलिस ने बुधवार को जिले के बनसही थाना क्षेत्र में बढ़ई मिस्री से हुई लूट के मामले का खुलासा कर लिया है। पुलिस की जांच में लूट का पूरा मामला फर्जी साबित हुआ है। इस फर्जी लूटकांड का सूत्रधार कोई और नहीं बल्कि एक दैनिक अखबार का पत्रकार निकला।


दरअसल, सोनबर्षा के बिरारपुर निवासी शंकर बढ़ई ने गांव के ही महाजन से कर्ज के तौर पर कुछ रूपए लिए थे। महाजन द्वारा बार बार रूपए मांगे जाने के बाद शंकर बढ़ई कर्ज नहीं लौटा पा रहा था। जिसके बाद महाजन ने रूपयों के एवज में शंकर बढ़ई की बाइक अपने पास रख लिया। शंकर बढ़ई ने इस बात की जानकारी गांव के ही रहनेवाले दैनिक अखबार के पत्रकार कारू सिंह को दी।


जिसके बाद पत्रकार कारू सिंह ने लूट की झूठी कहानी गढ़ते हुए शंकर बढ़ई को थाने में केस करने की सलाह दे डाली। दरअसल, कारू सिंह एक तीर से दो शिकार करना चाहता था। एक ओर वह महाजन को झूठे मुकदमे में फंसाकर उसे सबक सीखाना चाहता था वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की सहानुभूति भी हासिल करना चाहता था। पत्रकार कारू सिंह की बात मानकर शंकर बढ़ई ने थाने में केस दर्ज करने का आवेदन दे दिया।


मामले का खुलासा तब हुआ जब महाजन शंकर बढ़ई की बाइक लेकर थाने पहुंच गया और पुलिस को सच्चाई बताई। जिसके बाद बसनहीं थानाध्यक्ष रहमान अंसारी ने शंकर बढ़ई को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। सख्ती से पूछताछ करने पर शंकर बढ़ई ने पुलिस के समक्ष कबूल किया कि उसने पत्रकार के कहने पर लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर, पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता