ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: पैसे के लेनदेन में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस...

SAHARSA: बिहार में लगातार अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही रहा है। आए दिन अपराधी लूट और मर्डर जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र का है, जहां बीते

बिहार: पैसे के लेनदेन में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस...
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में लगातार अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही रहा है। आए दिन अपराधी लूट और मर्डर जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र का है, जहां बीते देर  रात यानि सोमवार को जीरोमाईल चौक के पास अपराधियों ने एक युवक को ताबड़तोड़ गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। अपराधियों ने युवक के ऊपर आधे दर्जन से अधिक गोलियां दागी है। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 


मृतक युवक की पहचान तरुण यादव के रूप में की गई है। जो सौरबाजार थाना क्षेत्र के चन्दौर पूर्वी पंचायत का रहने वाला था। इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। उसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आक्रोशित लोग शव को लेकर सौरबाजार थाना पहुंच गए और अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग करने लगे।


वहीं, घटना की सूचना मिलते मौके पर सदर एसडीपीओ सन्तोष कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर सभी को शांत कराया। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने बताया कि मनीष कुमार नामक एक युवक के पास उसका पैसा था जिसे देने के लिए उसे फोन आया था इसी सिलसिले में वह बाहर गया था। जिसके बाद जीरोमाईल चौक पर चाय की दुकान के पास युवक पर ताबड़तोड़ आधा दर्जन से अधिक गोली चलाई गई। जिसके बाद उसी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि पैसे की लेनदेन में गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

टैग्स