ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: सहरसा में जमीन के लिए मारपीट, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

SAHARSA: बिहार में भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र का है जहां जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प

Bihar News: सहरसा में जमीन के लिए मारपीट, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र का है जहां जमीन के विवाद को लेकर  दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों में बुजुर्ग और नाबालिग बच्चा भी शामिल है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है।  घायलों का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान दयानन्द यादव (65 वर्ष), सोचेंद्र यादव (55 वर्ष), पिंकू यादव (45 वर्ष), शिव कुमार यादव (35 वर्ष), योगेश कुमार (16 वर्ष) शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष से 2 युवक भी घायल है। जिनका ईलाज सोनवर्षा राज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। 


घायल शिवकुमार यादव ने बताया कि दो पक्षों के बीच कई वर्षो से 2 कट्टा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को शिव कुमार अपनी जमीन पर झोपड़ी बना रहा था। जिसके विरोध पड़ोसी विजेंद्र यादव करने लगे और 10 लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडे के साथ मारपीट करने लगे। जिसमें कई का सिर फट गया। 


घायलों को सोनवर्षा राज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि अन्य का ईलाज सोनवर्षा अस्पताल में ही चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सोनवर्षा राज थाने की पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।