ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIHAR NEWS: सहरसा में ATM कार्ड छीनकर पैसे निकालने का मामला, खुद को पुलिस बता लगाया 71 हजार रुपये का चूना

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी नीरज कुमार से एटीएम कार्ड छीनकर पैसे निकालने का मामला सामने आया है। सदर थाना में पीड़ित ने शिकायत दर्ज करायी है। अपने आ

BIHAR NEWS: सहरसा में ATM कार्ड छीनकर पैसे निकालने का मामला, खुद को पुलिस बता लगाया 71 हजार रुपये का चूना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी नीरज कुमार से एटीएम कार्ड छीनकर पैसे निकालने का मामला सामने आया है। सदर थाना में पीड़ित ने शिकायत दर्ज करायी है। अपने आवेदन में पीड़ित ने लिखा है कि वह अपने चाचा कुमारजीत कुमार का एटीएम कार्ड लेकर पैसा निकालने बाईक से रिफ्यूजी कॉलोनी के बंगाली गली स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में गया था।  जहां एटीएम के गेट पर पहले से खड़ा एक व्यक्ति खुद को पुलिस बता बाइक को साईड में लगाने को कहा। 


उसके बाद वह व्यक्ति बाईक का कागजात मांगने लगा। जिस पर पीड़ित ने कहा कि चाचा से कागजात मंगाते हैं। उसके बाद उस व्यक्ति ने पूछा कि यहां क्या कर रहा है। पीड़ित ने कहा कि वह एटीएम से पैसा निकालने आया है। जिसपर उस व्यक्ति ने कहा कि ठीक है जाओ पैसा निकालो। पीड़ित जैसे ही एटीएम के अंदर गया वह व्यक्ति भी उसके पीछे एटीएम के अंदर घुस गया और पीड़ित का एटीएम जबरदस्ती छीनकर पिन नंबर भी ले लिया। वहीं उस व्यक्ति ने कहा कि एटीएम गार्ड रूम में गिरा देते हैं, गार्ड आएगा तो एटीएम ले लेना कहते वह व्यक्ति वहां से चला गया। उसके बाद पीड़ित ने घर कॉल कर पूरी बात अपने चाचा को बताया। 


जहां उसके चाचा वहां पहुंचकर जब अपना अकाउंट चेक किये तो उसके अकाउंट से 71 हजार रुपया निकल चुका था। उसके बाद पीड़ित के चाचा ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करते सदर थाना में आवेदन देने को कहा। दिए आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। जबकि पूर्व में भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है। जिसमें भी एक व्यक्ति खुद को पुलिस वाला बताकर एक युवक से जबरदस्ती एटीएम छीनकर उससे पिन पूछा, फिर उसके खाते से रुपए की अवैध निकासी कर ली थी। पुलिस ने दोनों मामलों में एक ही आरोपी को संदिग्ध बताया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता