ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: मेडिकल एजेंसी के कर्मी से 1.50 लाख की लूट, स्कॉर्पिओ से आए थे 6 लूटेरे

SAHARSA: बिहार के सहरसा में अपराधी बेख़ौफ़ हो चुके हैं। यहां स्कार्पियो सवार बदमाशों ने मेडिकल एजेंसी के कर्मी को अपना निशाना बनाया है। अपराधियों ने कर्मी से 1.50 लाख रुपया लूट लिया

बिहार: मेडिकल एजेंसी के कर्मी से 1.50 लाख की लूट, स्कॉर्पिओ से आए थे 6 लूटेरे
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा में अपराधी बेख़ौफ़ हो चुके हैं। यहां स्कार्पियो सवार बदमाशों ने मेडिकल एजेंसी के कर्मी को अपना निशाना बनाया है। अपराधियों ने कर्मी से 1.50 लाख रुपया लूट लिया और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना सहरसा जिले के बिहरा थानां अंतर्गत बिहरा गांव की बताई जा रही है।



सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित कर्मी सहरसा के महालक्ष्मी मेडिकल एजेंसी का स्टाफ बताया जा रहा है। आज शनिवार को कलेक्शन के लिए अपने मैजिक गाड़ी से सुपौल के राघोपुर गया था। जब राघोपुर से कलेक्शन करके सहरसा वापस लौट रहा था तभी कई बदमाश अपने स्कार्पियो गाड़ी से ओवरटेक कर मेडिकल एजेंसी के कर्मी की गाड़ी को रोककर हथियार का भय दिखाकर गाड़ी में रखे डेढ़ लाख रुपया लूट लिया और फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकला। 



घटना को लेकर पीड़ित जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह सुपौल जिले के राघोपुर से कलेक्शन कर लौट रहे थे। गांव से आगे बढ़ते ही सामने से एक स्कार्पियो गाड़ी आई। गाड़ी से पांच छह अपराधी उतरे और पिस्टल कनपट्टी में सटाकर गाड़ी में रखे डेढ़ लाख नगद लूटकर फायरिंग करते हुए भाग गए। वहीं लूट की घटना को लेकर बिहरा थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि लूट की घटना घटित हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा एक खोखा भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द अपराधीयों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता