ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, DM आवास पर तैनात पुलिस जवान से चाकू दिखाकर लूट लिए इतने रुपए

SAHARSA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी आम लोगों को तो अपना शिकार बना ही रहे हैं, अब पुलिस के जवान भी उनके निशाने पर आ गए हैं। ताजा मामला सहर

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, DM आवास पर तैनात पुलिस जवान से चाकू दिखाकर लूट लिए इतने रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी आम लोगों को तो अपना शिकार बना ही रहे हैं, अब पुलिस के जवान भी उनके निशाने पर आ गए हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने चाकू दिखाकर बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे पुलिसकर्मी से लूटपाट की है। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र का है।


दरअसल, सहरसा डीए के आवास पर तेनात होमगार्ड जवान चन्द्रकिशोर पोद्दार बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक, कचहरी शाखा से तीस हजार रूपया निकालकर पैदल ही घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी सामने से आकर जवान का रास्ता रोक दिया और चाकू का भय दिखाते हुए तीस हजार रुपए छीनकर फरार हो गए।


घटना के बाद सदर थाना पुलिस एक्शन में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो बदमाशों के साथ दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। सहरसा पुलिस ने बेगूसराय जिले से बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों बदमाशों के पास से पुलिस ने छिनतई के रुपये और एक बाइक को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस चारों बदमाशों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता