ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, पूजा के लिए फूल तोड़ने गई थीं; रेप के बाद मर्डर की आशंका

SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से सामने आ रही है. जहां डबल मर्डर की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में एक महिला और मासूम बच्ची शामिल हैं। दोनों मां-बेटी का शव

बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, पूजा के लिए फूल तोड़ने गई थीं; रेप के बाद मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से सामने आ रही है. जहां डबल मर्डर की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में एक महिला और मासूम बच्ची शामिल हैं। दोनों मां-बेटी का शव स्कूल कैंपस से मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार की है।


मृतकों की पहचान विकास कुमार की 40 वर्षीय पत्नी रिंकु देवी और 13 वर्षीय पुत्री नैना कुमारी के रूप में की गई है।  परिजनों की मानें तो दोनों मां-बेटी सुबह चार बजे फूल तोड़ने के लिए घर से निकलीं थी। काफी देर तक जब दोनों वापस नहीं लौटीं तो परिजनों को शंका हुई और उनकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान दोनों का शव उचित सिंह प्राथमिक विद्यालय के अर्धनिर्मित भवन परिसर से बरामद हुआ।


दोनों का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि फूल तोड़ने गई मां-बेटी के साथ घात लगाए बदमाशों ने रेप किया और उसके बाद दोनों की हत्या कर दी है।


मां-बेटी की हत्या के केस को सहरसा एसपी हिमांशु खुद लीड कर रहे हैं। एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर कर मामले की जांच की है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच कर सभी बिंदुओं पर जांच की हैष मृतिका के पति और परिवारवालों से पुलिस पूछताछ कर रही है और बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।


बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, पूजा के लिए फूल तोड़ने गई थीं; रेप के बाद मर्डर की आशंका

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता