ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार : फाइनेंस कंपनी के स्टाफ से करीब 9 लाख की लूट : विरोध करने पर बदमाशों ने मार दिया चाकू

SAHARSA : बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी को अपना निशाना बनाया और

बिहार : फाइनेंस कंपनी के स्टाफ से करीब 9 लाख की लूट : विरोध करने पर बदमाशों ने मार दिया चाकू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी को अपना निशाना बनाया और 8 लाख, 63 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए।


लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों फाइनेंस कर्मी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सदर थानाक्षेत्र के मतस्यगंधा रोड की है। 


घायल कर्मी ने बताया कि वह तुलसियाही से कलेक्शन करके सहरसा में बैक रुपए जमा कराने जा रहा था। इस दौरान मतस्यगंधा रोड में बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और लूटपाट शुरू कर दी और रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। 


घायल फाइनेंस कर्मी की पहचान रहुआ निवासी राजनन्दन के रूप में हुई है। युवक निजी फाइनेंस बैंक के रुपए कलेक्शन का काम करता है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता