ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, जदयू नेता पर गोलीबारी कर लूट लिया नगद

SAHARSA : बिहार में इन दिनों अपराधियों का तांडव इस कदर बढ़ गया है कि रात तो रात अब दिन के उजाले में भी अपने काले मंसूबों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब आम तो आम खास ल

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, जदयू नेता पर गोलीबारी कर लूट लिया नगद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA :  बिहार में इन दिनों अपराधियों का तांडव इस कदर बढ़ गया है कि रात तो रात अब दिन के उजाले में भी अपने काले मंसूबों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब आम तो आम खास लोग भी इसके चंगुल से बच नहीं पा रहे हैं। इसी कड़ी में अब जो मामला आया है वह बिहार के सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं पर गोलीबारी की गई है। 


दरअसल, सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंगहा बायपास रोड में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष चन्द्रभूषण झा के साथ नरियार निवासी भोला सिंह ने चार पांच अन्य लोगों के साथ मिल गोलीबारी कर पचास हजार रुपए छीन लिया। बताया जा रहा है कि जदयू नेता किसी जरूरी काम को लेकर  बेंगहा बायपास रोड में जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर गोलीबारी की गई और हथियार के बल पर पचास हजार रुपए भी छीन लिए गए। 


जिसके बाद इस बावत पीड़ित जदयू नेता द्वारा सदर थाना में आवेदन दिया गया । दिए गए आवेदन में पीड़ित जदयू नेता द्वारा कहा गया है कि वह अपने आवास नया बाजार से निकल कर अपने मित्र बेंगहा बायपास निवासी रंजन मिश्रा से मिलने जा रहे थे। जैसे ही वह अपनी कार से नीचे उतरे अचानक भोला सिंह ने उससे पूर्व में मांगी गई पांच लाख रुपए नहीं दिए जाने का हवाला देते हुए गाली गलौज की और गोली चला दी, जिसमें वे बाल बाल बच गए। इसी बीच जबरन उनके पाकेट से पचास हजार रुपए छीनकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी की बाईक जप्त कर थाना लाया। उक्त घटना के संबंध में सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राप्त आवेदन के आलोक में अग्रिम कारवाई की जा रही है।