ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश! बाजार से सब्जी खरीदकर घर जा रहे युवक को मार दी गोली

SAHARSA: बिहार में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन आपराधिक घटनाएं घटित नहीं हों। हर दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों से अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश! बाजार से सब्जी खरीदकर घर जा रहे युवक को मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन आपराधिक घटनाएं घटित नहीं हों। हर दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों से अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही-बनगांव रोड की है।


घटना के बाद युवक ने गोलीबारी की सूचना अपने परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में युवक को सहरसा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जख्मी युवक किशोर कुणाल बताया जा रहा है, जो महिषी गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि जख्मी युवक अपनी बाइक से सहरसा से सब्जी खरीदकर घर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में बरियाही बाजार और बनगांव रोड के बीच अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया, हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बनगांव थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। किन कारणों से अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है इसका पता लगाया जा रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता