ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, सहरसा में पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या

SAHARSA: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में इन दिनों अपराधिक गतिविधियां तेज हो गयी है। ताजा मामला सलखुआ थाना क्षेत्र के गोडयाड़ी का है जहां एक पान दुकानदार की गोली मारकर अपराधियों

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, सहरसा में पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में इन दिनों अपराधिक गतिविधियां तेज हो गयी है। ताजा मामला सलखुआ थाना क्षेत्र के गोडयाड़ी का है जहां एक पान दुकानदार की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वो हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


बताया जाता है कि अपराधियों ने पान दुकानदार को गोली मारी थी। जिसके बाद आनन फानन में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बीते दिनों कुछ आपसी बातें हुई थी जिसका बदला लेने के लिए आज हथियारबंद अपराधियों ने रंजीत यादव को दुकान जाने के दौरान पीठ पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 


हालांकि एक तरफ परिजनों का यह भी कहना है कि हॉस्पिटल लाने के आधे घंटे बाद तक रंजीत यादव जिंदा रहा लेकिन ना एंबुलेंस का ड्राइवर आया ना ही ऑक्सीजन की सुविधा मिल पाई और ना ही कोई डॉक्टर सही से उपचार कर पाए, जिसकी वजह से रंजीत यादव की जान चली गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता