ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में अपराधी बेलगाम: गल्ला व्यापारी को जान से मारने की दी धमकी, राजा यादव ने कहा..रंगदारी दो या दुकान बंद करो

SAHARSA: सहरसा में रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। सिमरी बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र के सैनी टोला में एक गल्ला कारोबारी से फिर एक बदमाश राजा यादव ने फोन पर रंगदारी मांग

बिहार में अपराधी बेलगाम: गल्ला व्यापारी को जान से मारने की दी धमकी, राजा यादव ने कहा..रंगदारी दो या दुकान बंद करो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा में रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। सिमरी बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र के सैनी टोला में एक गल्ला कारोबारी से फिर एक बदमाश राजा यादव ने फोन पर रंगदारी मांगी है। यह धमकी दी गयी है कि रंगदारी दो या दुकान बंद करो। रंगदारी नहीं मिला तो जान से मार देंगे।


इस मामले को लेकर पीड़ित ने बख़्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बदमाश राजा यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना में दिए आवेदन में पीड़ित गल्ला कारोबारी नगर परिषद क्षेत्र के दुर्गा स्थान गली निवासी बीरेंद्र भगत ने कहा है कि उसका एक दुकान थाना क्षेत्र के ही सैनी टोला में है। जहां आये दिन राजा यादव आकर उसके मुंशी रामबालक पासवान से रंगदारी की मांग करता है, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता है। 


थाने में दिए गये आवेदन में गल्ला व्यापारी ने कहा कि बदमाश राजा यादव उसके दुकान पर आया और उसके मुंशी से नंबर लेकर बीरेंद्र भगत के मोबाईल पर फोन कर कहा कि रंगदारी दो या दुकान बंद करो नहीं तो जान से मार देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राजा यादव उसके सैनी टोला स्थित उसके दुकान पर जाकर मुंशी को जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करते हुए कहा कि अपने मालिक की रंगदारी देने के लिए बोलो नही तो तुमको भी जान से मार देंगे। 


उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी कई बार राजा यादव के द्वारा फ़ोन कर धमकी दिया गया था। बताते चले कि ये वही राजा यादव है जो सिमरीबख्तियारपुर के मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दिया था और थाना क्षेत्र के ही माखन टोला में करीब एक वर्ष पूर्व कई दुकान पर पोस्टर चिपका कर रंगदारी की मांग की थी। 


इस मामले में राजा यादव पर बख़्तियारपुर में पूर्व में एफआईआर दर्ज किया गया था। इस संबंध में बख़्तियारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि पीड़ित के द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्जकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं उक्त मामले को लेकर सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, मामले की तहकीकात की जा रही है। आवेदन भी प्राप्त हुआ है, जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बिहार में अपराधी बेलगाम: गल्ला व्यापारी को जान से मारने की दी धमकी, राजा यादव ने कहा..रंगदारी दो या दुकान बंद करो

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता