ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्ष

बिहार: मंदिर के सुनसान कमरे से मिला छात्र का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

SAHARSA: सहरसा में सेना की तैयारी कर रहे छात्र का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। छात्र शनिवार की सुबह घर से निकला था और बाद में परिजनों को उसका शव मिलन

बिहार: मंदिर के सुनसान कमरे से मिला छात्र का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में सेना की तैयारी कर रहे छात्र का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। छात्र शनिवार की सुबह घर से निकला था और बाद में परिजनों को उसका शव मिलने की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे तो मंदिर परिसर के सुनसान कमरे में छात्र का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया है। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर नीलकंठ मंदिर परिसर की है।


मृतक छात्र की पहचान ललित ओझा के 20 वर्षीय बेटे संदीप कुमार झा के रूप में हुई है। संदीप अपने नाना के घर रहकर डिफेंस की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे खाना खाकर संदीप अपने घर चैनपुर से मंदिर के पास पहुंचा था। जिसके बाद कुछ लोगों के द्वारा उनके परिजनों को सूचना दी गई कि उसका शव लटका हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि अपराधियों ने संदीप की हत्या करने के बाद उसके शव को मंदिर के सुनसान कमरे में लाकर लटका दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। छात्र की हत्या की गई है या उसने खुदकुशी की है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता