ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: मालखाना से शराब के बाद अब बाइक की चोरी, संदेह के घेरे में थाने में तैनात जवान

SAHARSA: बिहार में थाने से शराब की चोरी के बाद अब मालखाने से बाइक की चोरी का मामला सामने आया है। थाना के मालखाना से दो बाइक की चोरी का मामला सामने आने के बाद जिले के पुलिस महक

बिहार: मालखाना से शराब के बाद अब बाइक की चोरी, संदेह के घेरे में थाने में तैनात जवान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में थाने से शराब की चोरी के बाद अब मालखाने से बाइक की चोरी का मामला सामने आया है। थाना के मालखाना से दो बाइक की चोरी का मामला सामने आने के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। संदेह के घेरे में थाने में पदस्थापित चौकीदार आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना बलवाहाट ओपी की है।


दरअसल, बलवाहाट ओपी के मालखाने से दो बाइक की चोरी का एक मामला सामने आया है। बाइक चोरी के मामले में चौकीदार की भूमिका को संदिग्ध माना जा रहा है। इस मामले में बलवाहाट ओपी में बीते 23 जुलाई को  केस दर्ज किया गया था। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर जब सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया तो बीते 22 अगस्त की शाम करीब चार बजे चौकीदार विजेंद्र पासवान अन्य दो अज्ञात व्यक्ति साथ थाना परिसर में जब्त किए गए बाइक की तरफ जाते दिखाई दे रहा है। 


फुटेज में चौकीदार थोड़ी देर बाद वापस आता दिखाई दे रहा है और करीब चार मिनट बाद दोनों अज्ञात भी वापस आते दिखाई दे रहे हैं। मामले में जब चौकीदार से पूछताछ की गई तो दोनों अज्ञात व्यक्तियों के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही थी। पूरे प्रकरण में चौकीदार सहित दो व्यक्तियों की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है। बता दें कि इससे पहले शराब बेचने के आरोप में आरोपी चौकीदार के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया था। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता