ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सहरसा में दिनदहाड़े मर्डर से सनसनी, SP लिपि सिंह की उड़ी नींद, इलाके में दर्जनों राउंड फायरिंग

SAHARSA : इस वक्त एक ताजा खबर सहरसा जिले से सामने आ रही है, जहां दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई है. जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. दिनदहाड़े

सहरसा में दिनदहाड़े मर्डर से सनसनी, SP लिपि सिंह की उड़ी नींद, इलाके में दर्जनों राउंड फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : इस वक्त एक ताजा खबर सहरसा जिले से सामने आ रही है, जहां दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई है. जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. दिनदहाड़े हुई इतनी बड़ी वारदात के बाद सहरसा की एसपी लिपि सिंह की नींद उड़ गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सहरसा जिले के कोशी दियारा इलाके की है, जहां सलखुआ थाना क्षेत्र के चानन गांव में एक बार फिर से बंदूकें गरजी हैं. दर्जनों राऊंड फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में दशहत का माहौल वयाप्त हो गया और लोग दशहत में हैं. पिछले दिनों दियारा में दुर्दांत अपराधी रामनानंद पहलवान, अपराधी काजल यादब के पिता सत्तो यादव, मोशम यादव आदि की भी जमीनी विवाद को लेकर हत्या हो चुकी है.


मृतक के पिता भोगी बिंद ने बताया कि चानन सिसवा में बेटा खेत जुताई कर रहा था कि अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया.दियारा इलाके को समय रहते अगर नही सम्भला गया तो वहां छत्तीसगढ़ जैसे हालात पैदा हो जाएगा. फिलहाल घटना के बाद इलाके में दशहत का माहौल तो वयाप्त है ही और परिजन का रोरोकर बुरा हाल है.


इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने किसी तरह की फिलहाल प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया.जबकि सिमरी बख्तियारपुर के डीएसपी इम्तियाज अहमद ने बताया कि गोली बारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है. एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है. भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई है. पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है.

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता