ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : जमीनी विवाद को लेकर जमकर चली गोली, रणक्षेत्र में बदल गया पूरा इलाका

SAHARSA : खबर सहरसा से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। घटना पतरघट प्रखंड के किशनपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 5 की है। एक पक्ष के लोग खेत

बिहार : जमीनी विवाद को लेकर जमकर चली गोली, रणक्षेत्र में बदल गया पूरा इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : खबर सहरसा से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। घटना पतरघट प्रखंड के किशनपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 5 की है। एक पक्ष के लोग खेत में धान की रोपनी कर रहे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस दूसरे पक्ष के लोग खेत में पहुंच गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में किसी के हताहत होने के खबर नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि टोला बस्ती निवासी अशोक मंडल, धीरेंद्र मंडल, राजकुमार मंडल और दूसरे पक्ष के सुरमाहा बस्ती निवासी अरूण यादव, प्रमीत यादव, सुबन यादव और पवन यादव के बीच लगभग एक एकड़ से अधिक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष के लोग जमीन पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। एक पक्ष के अशोक मंडल समेत अन्य लोग धान की रोपनी के लिए खेत में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे और खेत जोत रहे थे।


इसी दौरान दूसरे पक्ष के अरूण यादव, प्रमीत यादव, सुबन यादव, पवन यादव करीब 15-20 लोगों के साथ खेत में पहुंच गए और खेत की जुताई को रोकने के लिए कहा, जब पहले पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो सभी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकार गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि किसी को भी गोली नहीं लगी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता