ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: हथियारों की तस्करी के लिए जमा हुए थे बदमाश, पुलिस ने छापेमारी कर बाप-बेटे को दबोचा

SAHARSA: सहरसा की सदर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के आरोप में एक बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विद्यापतिनगर इलाके में छापेमारी कर हथियारों के साथ बा

बिहार: हथियारों की तस्करी के लिए जमा हुए थे बदमाश, पुलिस ने छापेमारी कर बाप-बेटे को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा की सदर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के आरोप में एक बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विद्यापतिनगर इलाके में छापेमारी कर हथियारों के साथ बाप-बेटा को धर दबोचा। गिरफ्तार तस्कर बाप-बेटे के पास से पुलिस ने कार्बाइन समेत कई हथियार बरामद किए हैं।


मुख्यालय डीएसपी एजाज हाफिज मानी ने बताया कि शुक्रवार की रात सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विद्यापति नगर के वार्ड संख्या 16 स्थित राजेश्वर झा के घर हथियारों की खरीद बिक्री के लिए कुछ अपराधी एकत्रित हुए हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी निशिकांत भारती के नेतृत्व में सदर थाने की पुलिस टीम ने छापेमारी कर राजेश्वर झा और उसके बेटे आशीष कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी राजेश्वर झा के घर से पुलिस ने एक देसी कार्बाइन, दो मैगजीन, एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, 8 जिन्दा कारतूस, दो मोबाइल फोन बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। फिलहाल गिरफ्तार बाप-बेटे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और छानबीन की जा रही है।