ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार है सरकार ! उधार में गुटखा नहीं दिया तो मार दी गोली

SAHARSA : अपना बिहार कई दफे ऐसी खबरों को लेकर सुर्खियों में आ जाता है जो देश दुनिया के लोगों के बीच हैरत पैदा कर दे। ऐसा ही मामला सहरसा जिले से सामने आए हैं। यहां एक दुकानदार को अप

बिहार है सरकार ! उधार में गुटखा नहीं दिया तो मार दी गोली
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : अपना बिहार कई दफे ऐसी खबरों को लेकर सुर्खियों में आ जाता है जो देश दुनिया के लोगों के बीच हैरत पैदा कर दे। ऐसा ही मामला सहरसा जिले से सामने आए हैं। यहां एक दुकानदार को अपराधियों ने केवल इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने उधार में गुटखा नहीं दिया। घटना सहरसा के वनगांव थाना इलाके के बरियाही बाजार की है। जिस दुकानदार को गोली मारी गई उसकी स्थिति गंभीर है और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 


अपराधियों ने दुकानदार को गोली मारी है उसका नाम दिनेश केसरी है। घटना के बारे में पूरी जानकारी के मुताबिक कुछ अपराधिक किस्म के लोग उसकी दुकान में घुस आए और उधार में गुटखा और अन्य सामान मांगे। उधार नहीं देने पर अपराधियों ने दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। दुकानदार दिनेश केसरी और उसके बेटे चीकू ने अपराधियों का विरोध किया तो दिनेश को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इस पूरी घटना के दौरान अपराधियों ने 10 से 12 राउंड गोली चलाई। इस पूरे बवाल को लेकर काफी देर तक के बरियाही बाजार में अफरा-तफरी मची रही। 


गोली लगने के बाद बुरी तरह से घायल दिनेश केसरी को इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजनों ने उनका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में कराना शुरू किया है। इस घटना को लेकर थाना प्रभारी का कहना है कि गुटखा को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गोलीबारी हुई एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दशहरे के मौके पर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग अब कहने लगे हैं कि गुटखे के लिए बिहार में गोली भी मारी जा सकती है।

टैग्स