ब्रेकिंग
बिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरी

बिहार: घरेलू विवाद में देवर ने भाभी को मौत के घाट उतारा, हत्या के बाद चाकू मारकर दे दी अपनी जान

SAHARSA: बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां डबल मर्डर की वारदात से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। यहां एक युवक ने अपनी भाभी की हत्या करने के बाद चाकू मारकर अपनी भी जान दे द

बिहार: घरेलू विवाद में देवर ने भाभी को मौत के घाट उतारा, हत्या के बाद चाकू मारकर दे दी अपनी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां डबल मर्डर की वारदात से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। यहां एक युवक ने अपनी भाभी की हत्या करने के बाद चाकू मारकर अपनी भी जान दे दी है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के अगवानपुर स्थित वार्ड संख्या सात की है।


मृतकों की पहचान अगवानपुर के वार्ड संख्या सात निवासी हरिनंदन यादव के 24 वर्षीय बेटे चंदन यादव और 23 वर्षीय बहू जयमाला कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में चंदन ने अपनी भाभी जयमाला की हत्या कर दी और बाद में खुद को चाकू मारकर खुदकुशी कर ली। खून से लथपथ दोनों देवर-भाभी को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 


घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि कि महिला की हत्या हुई है जबकि युवक ने आत्महत्या कर ली है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। उधर, एक साथ दो लोगों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बिहार: घरेलू विवाद में देवर ने भाभी को मौत के घाट उतारा, हत्या के बाद चाकू मारकर दे दी अपनी जान


बिहार: घरेलू विवाद में देवर ने भाभी को मौत के घाट उतारा, हत्या के बाद चाकू मारकर दे दी अपनी जान

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता