ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: घर से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, गोली मारकर हत्या की आशंका

SAHARSA: सहरसा में पिछले तीन दिनों से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव उसके घर से थोड़ी दूर पर स्थित नहर के पास से मिला है। बदमाशों द्वारा युवक के आं

बिहार: घर से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, गोली मारकर हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में पिछले तीन दिनों से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव उसके घर से थोड़ी दूर पर स्थित नहर के पास से मिला है। बदमाशों द्वारा युवक के आंख में गोली मारकर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना सदर थाना क्षेत्र अगवानपुर की है।


मृतक की पहचान अगवानपुर निवासी शंभू यादव के बेटे ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ज्योतिष केरल में रहकर मजदूरी का काम करता था। पिछले साल मई महीने में ही उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद वह रोजी रोजगार के चक्कर में केरल चला गया था और हाल ही में गांव आया था। ज्योतिष कुमार अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हत्या के कारणों को तलाश कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता