ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Crime: शराबबंदी वाले प्रदेश में भारी मात्रा में गांजा और कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद, तस्कर भी गिरफ्तार

SAHARSA: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हिन्दूपुर गांव स्थित एक घर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी। जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ

Bihar Crime: शराबबंदी वाले प्रदेश में भारी मात्रा में गांजा और कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद, तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हिन्दूपुर गांव स्थित एक घर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी। जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप और गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। 


एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि बुधवार की देर शाम सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान को यह सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के हिंदुपुर गांव के वार्ड संख्या 8 स्थित एक घर से भारी मात्रा में गांजा और प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप की खरीद बिक्री की जा रही है। 


सूचना का सत्यापन करते हुए थानाध्यक्ष ने थाने में पदस्थापित दारोगा बालदेव राम, नरेंद्र कुमार सिंह को छापेमारी करने का निर्देश दिया। जब पुलिस की टीम तस्कर के घर पहुंची तो गाड़ी देखकर एक तस्कर भागने लगा। जिसके बाद भाग रहे तस्कर को वहां मौजूद पुलिस की टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया। 


पकड़े गये तस्कर के घर की तलाशी ली गयी तो वहां से 100 एमएल का 492 पीस प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप और ढाई किलो गांजा बरामद किया गया। तस्कर की पहचान हिंदुपुर गांव के वार्ड संख्या 8 निवासी गोपाल यादव के पुत्र अजित कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए तस्कर के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने धंधेबाज को जेल भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता