ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar Crime News: सड़क पर पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, हिंसक झड़प में 7 लोग घायल

SAHARSA: सहरसा में सड़क पर पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिसंक झड़प हो गयी, जिसमें दो महिला समेत दोनों पक्ष से 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती

Bihar Crime News: सड़क पर पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, हिंसक झड़प में 7 लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में सड़क पर पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिसंक झड़प हो गयी, जिसमें दो महिला समेत दोनों पक्ष से 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घायलों में प्रथम पक्ष में राजेश दास 35 वर्ष, शोबिया देवी 60 वर्ष, सोनी देवी 30 वर्ष और दूसरे पक्ष से मो. अफरोज 48 वर्ष, मो. एहसान 18 वर्ष, मो. रिजवान 20 वर्ष, मो. ईमरान 22 वर्ष शामिल हैं। जख़्मी राजेश दास ने बताया कि हमारा और उसका दोनों का घर आमने सामने है। मो. अफरोज अक्सर सड़क पर पानी बहाते हैं। जिसको लेकर उनको कई बार मना किया है कि आने जाने में दिक्कत होती है। लेकिन वो बाज नही आ रहे है।


आज भी सड़क पर पानी बहाया गया, जिसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए लोहे से रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें राजेश और मां शोबिया देवी के सिर फट गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख़्मी अफरोज ने बताया कि राजेश दास अक्सर पानी सड़क पर गिराते हैं। जिसको रोका गया तो उन्होंने कुदाल चला कर सिर फोड़ दिया है। पुलिस भी मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता