ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जान की कीमत 80 हजार! दहेज के बाकी रुपयों के लिए महिला की हत्या, पुलिस ने चिता से उठाया शव

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां महज 80 हजार रुपयों के लिए ससुराल वाले हत्यारे बन गए। शादी के समय दहेज के तौर पर तय हुए राशि के 80 हजार रुपए लड़की के घर वाले ससुराल वालों को नह

जान की कीमत 80 हजार! दहेज के बाकी रुपयों के लिए महिला की हत्या, पुलिस ने चिता से उठाया शव
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां महज 80 हजार रुपयों के लिए ससुराल वाले हत्यारे बन गए। शादी के समय दहेज के तौर पर तय हुए राशि के 80 हजार रुपए लड़की के घर वाले ससुराल वालों को नही दे सके थे। इसको लेकर ससुराल के लोगों ने नवविवाहित को मौत के घाट उतार दिया। ससुराल वाले शव को जलाने की कोशिश कर रहे थे, तभी इसकी भनक पुलिस को लग गई। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के रहुआमनी वार्ड संख्या दो की है।


दरअसल, मृतका की पहचान 21 वर्षीय भावना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खगड़िया के बेला सिमरी की रहने वाली भावना की शादी साल 2022 में सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र निवासी विनोद केशरी के बेटे गोलू केशरी के साथ धूमधाम से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि दहेज के बकाया रुपए को लेकर पति गोलू केशरी और उसके पिता विनोद केशरी अक्सर भावना को प्रताड़ित करते थे और पैसों के लिए दबाव बनाया करते थे।


ससुराल वालों के दबाव पर भावना ने अपने मायके वालों को इस बात की जानकारी दी थी। जिसके बाद भावना के परिजनों ने ससुराल वालों से कहा था कि वे धीरे-धीरे दहेज के बकाया 80 हजार रुपए दे देंगे लेकिन भावना का पति और ससुर मानने को तैयार नहीं थे और इसी को लेकर उन्होंने भावना की गला दबाकर हत्या कर दी। भावना की हत्या करने के बाद ससुराल वाले शव को जलाने के लिए शमशान घाट पहुंचे थे लेकिन तभी मायके वालों को इसकी खबर लग गई।


भावना के मायके वालों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। जिसके बाद पुलिस टीम शमशान घाट पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में ले लिया। उधर, पुलिस को देखकर मृतका के पति समेत अन्य ससुराल वाले मौके से फरार हो गए है। मृतका के परिजनों के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता